विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीके की कहानी चुराने का आरोप, हाई कोर्ट ने दिया नोटिस

By rohit guptaEdited By:
Published: Thu, 22 Jan 2015 09:09 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 22 Jan 2015 09:12 AM (GMT+05:30)

सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'पीके' एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार फिल्म की कहानी को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'पीके' एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार फिल्म की कहानी को लेकर विवाद सामने आया है। उपन्यासकार कपिल इशापुरी ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि फिल्म की कहानी के कई अंश उनके उपन्यास 'फरिश्ते' से चुराए गए हैं। अदालत ने फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, निर्देशक राजकुमार हिरानी और पटकथा लेखक अभिजीत जोशी को नोटिस भेजा है।

पढ़ें: 300 करोड़ कमाने के बावजूद क्वीन को पछाड़ नहीं पाई पीके

अपनी याचिका में कपिल इशापुरी ने कहा है कि फिल्म से जुड़े लोगों ने वर्ष 2013 में प्रकाशित उनके उपन्यास से पात्र, विचारों की अभिव्यक्ति व दृश्य चुराए हैं। याचिकाकर्ता ने एक करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की है। चोपड़ा, हिरानी और जोशी को 16 अप्रैल से पहले अदालत में पेश होकर जवाब देना है।

पढ़ें: बड़ा खुलासा, आमिर ने रणबीर से छीनी थी पीके

गौरतलब है कि रिलीज होने से पहले ही पीके के पोस्टर पर विवाद हुआ था, यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था।

पढ़ें: पीके से है श्री श्री रविशंकर का खास कनेक्शन