विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहचानिए किस बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की है बचपन की ये तस्‍वीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 14 Jan 2016 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2016 06:13 PM (IST)

। बचपन की यादें इतनी खूबसूरत होती हैं कि हर कोई इन्‍हें संजोकर रखना चाहता है। इसमें तस्‍वीरें अहम भूमिका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बचपन की यादें इतनी खूबसूरत होती हैं कि हर कोई इन्हें संजोकर रखना चाहता है। इसमें तस्वीरें अहम भूमिका निभाती हैं। बॉलीवुड के एक एक्ट्रेस ने भी अपने बचपन को याद करते हुए ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। क्या आप पहचान सकते हैं कि ये कौन है?

वैसे अगर आप चेहरे पर ध्यान से गौर फरमाएंगे तो दिमाग पर ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खैर, चलिए बता ही देते हैं कि आखिर ये किस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर है। तो ये कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा हैं, जिन्होंने अपने बचपन के ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और इसमें वो तीन अन्य बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ अनुष्का ने लिखा है, '#Poser...Started young...never lose yourself! P.S - outfit made by my mother #Blessed."

शाहरुख-गौरी की लव स्टोरी को लेकर हुआ ये दिलचस्प खुलासा

अनुष्का ने बताया है कि इस तस्वीर में वो जिस ड्रेस में नजर आ रही हैं, उसे उनकी मां ने बनाया था। आपको ये भी बताते चलें कि अनुष्का पिछली बार जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में नजर आई थीं। अब वो करण जौहर की अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अभिनय करती दिखेंगी। इसमें ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

'दिलवाले' की असफलता पर शाहरुख खान ने पहली बार बयां किया अपना दर्द