यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानिए, कब रिलीज होगी 'ब्रदर्स'
करण जौहर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'ब्रदर्स' दर्शकों के बीच लाने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर ...और पढ़ें

मुंबई। करण जौहर जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'ब्रदर्स' दर्शकों के बीच लाने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर ये फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ही जैकलीन फर्नांडीस भी नज़र आएंगी।
दादासाहब फाल्के पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे शशि कपूर
करण जौहर ने टि्वटर पर पोस्ट किया, 'बहुत उत्साहित हूं। 'ब्रदर्स' 14 अगस्त को रिलीज होगी।'
सिद्घार्थ की ये तीसरी फिल्म होगी जब वो करण जौहर के साथ काम करते नज़र आएंगे। इससे पहले वो करण जौहर के साथ फिल्म 'माय नेम इज खान' और फिल्म 'अग्निपथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
श्रुति हासन कभी नहीं कर सकती हैं ये काम!
फिल्म 'ब्रदर्स' साल 2011 में आई हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर्स' की रीमेक है। इस फिल्म में जॉल एडगर्टन और टॉम हार्डी ने लीड रोल किया था।
