विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनकी वजह से बलवीर कपूर बन गये शशि कपूर, ये भी कर गुजरे थे भाई शम्मी के प्रेम में

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 04 Dec 2017 07:54 PM (IST)

शशि कपूर ने भाई प्रेम में आकर शम्मी कपूर के ही अकाउंट से पैसे निकाल कर शम्मी के जन्मदिन पर ...और पढ़ें

इनकी वजह से बलवीर कपूर बन गये शशि कपूर, ये भी कर गुजरे थे भाई शम्मी के प्रेम में
इनकी वजह से बलवीर कपूर बन गये शशि कपूर, ये भी कर गुजरे थे भाई शम्मी के प्रेम में

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शशि कपूर अपने भाइयों में सबसे छोटे थे। राज कपूर से वह लगभग 14 साल छोटे थे। यही वजह थी कि वह उनसे काफी डरते भी थे और बड़े भाई वाला भी एक लिहाज रखते थे लेकिन शम्मी कपूर से उनकी खूब बनती थीं और दोनों एक दूसरे के साथ काफी मस्ती किया करते थे।

वेटरन जर्नलिस्ट और शशि कपूर के करीबी रौफ अहमद उनसे जुड़ीं कई यादें शेयर करते हुए बताते हैं कि शशि अपने भाई बहनों में सबसे छोटे थे तो सबके चहेते थे लेकिन सबसे अधिक उन्हें शम्मी कपूर से प्यार मिला। रौफ बताते हैं “ शम्मी की मां शशि को दुनिया में लाना नहीं चाहती थीं। चूंकि राज कपूर और शम्मी कपूर के बाद बहन भी आ चुकी थीं तो परिवार पूरा हो चुका था। हालांकि बाद में उनकी मां इस बात को लेकर परिवार में खूब हंसती भी थीं और शशि को भी चिढाया करती थीं कि हम तुझे लाना ही नहीं चाहते थे। शशि बचपन में इन बातों को लेकर चिढ़ते थे लेकिन बाद में वह समझ गये कि सभी मस्ती करते हैं।“

यह भी पढ़ें: चला गया बॉलीवुड का चुलबुला सितारा: अदाओं के जादूगर थे शशि कपूर

 

रौफ हैं कि पहले शशि कपूर का नाम बलवीर कपूर था लेकिन उनकी मां को बिल्कुल यह नाम पसंद नहीं था। शशि जब कुछ बड़े हुए तो वह अपने माटुंगा वाले घर की बालकनी में जाकर चाँद को देखा करते थे। उस वक्त उनकी मां ने तय किया और शशि नाम रखा जाय क्योंकि शशि का मतलब भी चाँद होता है। शशि को उनकी मॉम प्यार से ‘शैस’ बुलाती थीं। शम्मी कपूर के लिए जब खरीदा इतना महंगा तोहफा रौफ आगे बताते हैं कि शम्मी कपूर हमेशा अपने भाई शशि कपूर के सारे नखरे झेलते थे और उनके सारे शौक को पूरा करते थे। यहां तक कि जब शशि बोर्डिंग स्कूल भी गए तो वहां से शशि कपूर ने जब चिट्ठी लिखी कि वह बोर्डिंग में नहीं रह पाएंगे तो शम्मी उन्हें वहां से जाकर ले आये।

यह भी पढ़ें:शशि कपूर के निधन से बॉलीवुड शोक में, नेता-अभिनेता और क्रिकेट खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

रौफ बताते हैं कि उस दौर में शम्मी कपूर का दादर के इलाके में एक दुकान हुआ करती थी। वहां अनिल कपूर के पिताजी सुरेन्द्र कपूर उनका काम संभालते थे। उस वक्त शशि कपूर ने भाई प्रेम में आकर शम्मी कपूर के ही अकाउंट से पैसे निकाल कर शम्मी के जन्मदिन पर एक महंगा तोहफा दे दिया। उस दिन तो शम्मी की आँखों में आंसू थे लेकिन उन्हें कुछ दिनों के बाद यह पता चला कि शशि ने उनके अकाउंट से ही पैसे निकालें हैं। उस वक़्त तक तो दो दिनों के शशि कपूर घर ही नहीं आये थे। बाद में वह घर लौटे तो शम्मी यह बात भूल चुके थे। वैसे भी शम्मी भाई से इतना प्यार करते थे कि वह उन पर कभी हाँथ नहीं उठाते थे।