विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान को बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने दुबई जाने की इजाजत दी

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 26 May 2015 10:45 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 26 May 2015 01:44 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने दुबई जाने की इजाजत दे दी है। साल 2002 के हिंट एंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दुबई जाने की इजाजत दे दी है। साल 2002 के हिंट एंड रन मामले में मुंबई की सेशन्स कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जा चुके सलमान खान को इस महीने के अंत में एक अवार्ड फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाना है।

दुबई में बॉलीवुड का एक बड़ा अवॉर्ड शो होने वाला है। सलमान कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते थे। इसलिए सलमान ने देश से बाहर जाने के लिए कुछ ही दिन पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दायर की थी।

क्या आपने देखी अक्षय कुमार की पहली हॉट शर्टलेस सेल्फी!

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान को जमानत देते समय विदेश जाने से पहले कोर्ट की इजाजत लेने की हिदायत दी थी। बताया जाता है कि सलमान को पासपोर्ट भी कोर्ट में ही जमा है।

मंडी में बोले सलमान, अब आपकी बहन और बेटी हुई अर्पिता

लगभग 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में सलमान को सेशन्स कोर्ट ने 5 साल कैद की सजा सुनाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगा दी है। सलमान इस वक्त जमानत पर हैं। बता दें कि दुबई में अवॉर्ड शो 29 मई को होगा, जिसमें बॉलीवुड की लगभग सभी बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं।

सलमान खान ने इसलिए छोड़ दी करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि'!