अब सीबीआइ सुलझाएगी जिया खान की मौत की मिस्ट्री
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत की मिस्ट्री अब सीबीआई सीबीआइ सुलझाएगी। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआइ ने केस दर्ज कर लिया
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत की मिस्ट्री अब सीबीआई सीबीआइ सुलझाएगी। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआइ ने केस दर्ज कर लिया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले महीने यह मामला आगामी जांच के लिए सीबीआइ के हवाले किया था। जिया की मां राबिया की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह मामला सीबीआइ को सौंपा था। राबिया का आरोप है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। मुंबई पुलिस ने भी इसे आत्महत्या माना है।
25 वर्षीय जिया खान पिछले साल तीन जून को मुंबई में जुहू स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी। जिया के संबंध अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से थे। सूरज पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।