विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

425 करोड़ के घोटाले में फंसे बोमन ईरानी और उनका बेटा

By Edited By:
Published: Wed, 08 Jan 2014 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2014 10:27 AM (IST)

मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी क्यूनेट के नाम पर हुए 425 करोड़ के घोटाले में फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी और उनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी क्यूनेट के नाम पर हुए 425 करोड़ के घोटाले में फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी और उनके बेटे दानिश का नाम सामने आ रहा है। मुंबई पुलिस को लिखे एक पत्र में ईरानी व उनके बेटे दानिश की क्यूनेट घोटाले में कथित भूमिका की जांच करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें : ओवरऐक्टिंग में बढि़या हैं बोमन

गौरतलब है कि दोनों के खिलाफ ये शिकायत गुरप्रीत सिंह ने दर्ज कराई है। इस पत्र में कहा गया है कि देशभर में लोग क्यूनेट के घोटाले का शिकार हुए हैं। उन्होंने पत्र के साथ पुलिस को कई ऐसी तस्वीरें सौंपी हैं जिससे ये साफ पता चलता है कि ईरानी कंपनी के साथ जुड़े थे। पत्र में पुलिस से मामले की जांच करने की अपील की गई है। साथ ही ये पता लगाने को कहा गया है कि ईरानी का इस कंपनी के साथ क्या संबंध है।

गुरप्रीत सिंह नें लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि दानिश ने अपने पिता बोमन के साथ इस योजना का प्रचार प्रसार किया। हालांकि पुलिस के मुताबिक, बोमन ईरानी इस योजना में शामिल नहीं हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजवर्धन सिन्हा ने कहा कि बोमन ईरानी की क्यूनेट मामले में कोई भूमिका नहीं है। उनके बेटे दानिश ने क्यूनेट के जरिए बड़ी रकम कमाई और हम उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर