विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिलिए बॉलीवुड की नई 'बाइकर गर्ल' अवंतिका खत्री से...

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 12 May 2015 11:30 AM (IST)Updated: Tue, 12 May 2015 11:34 AM (IST)

अवंतिका खत्री का कहना है कि सनी लियोन और राम कपूर के साथ सेक्‍स कॉमेडी फिल्‍म 'कुछ कुछ लोचा है' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अवंतिका खत्री का कहना है कि सनी लियोन और राम कपूर के साथ सेक्स कॉमेडी फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में काम करने का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा। इससे पहले अवंतिका साल 2013 में फिल्म 'वार छोड़ ना यार' में भी नजर आई थीं।

पीकू की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले, पारिवारिक दर्शक हुए आकर्षित

घूमना अवंतिका को बहुत पसंद है। अवंतिका पूरा विश्व घूमना चाहती हैं। वह कहती हैं, 'घूमने के साथ-साथ मैं बाइक्स की भी दीवानी हूं। मैंने अपनी बाइक से कई मुश्किल रास्तों को तय किया है, इसमें लद्दाख भी शामिल है।' हालांकि अब अवंतिका पूरी गंभीरता से एक्टिंग में करियर बनाने में जुटी हुई हैं।

सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी पर लगे ये आरोप

अवंतिका जल्द ही फिल्म 'बॉटम्स अप' में भी मिका सिंह और दिलबाग सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि अवंतिका मूल रूप से झांसी की रहनेवालीं हैं और उन्हें एमबीए की डिग्री ले रखी है।