Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदाशिव अमरापुरकर का निधन, बॉलीवुड में पसरा शोक

    बॉलीवुड के मशहूर विलेन सदाशिव अमरापुरकर का सोमवार तड़के निधन हो गया। अभिनेता काफी समय से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 64 वर्षीय सदाशिव के असामयिक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई

    By Monika SharmaEdited By: Updated: Mon, 03 Nov 2014 12:58 PM (IST)

    मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर विलेन सदाशिव अमरापुरकर का सोमवार तड़के निधन हो गया। अभिनेता काफी समय से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    64 वर्षीय सदाशिव के असामयिक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने ट्विटर पर दुख जताया।

    अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'मैं एक अच्छे इंसान और एक शानदार कलाकार सदाशिव अमरापुरकर के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। वो एक दयालु और प्रबुद्ध इंसान थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'कोलकाता में सदाशिव अमरापुरकर के निधन की खबर सुनी। एक साथी और प्रतिभाशाली कलाकार थे। जब कोई साथी अचानक चला जाता है तो एक खालीपन छोड़ जाता है।'

    निर्देशक मधुर भंडारकर ने सदाशिव के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'सदाशिव अमरापुरकर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मुझे उनके साथ अपनी डेब्यू फिल्म त्रीशक्ति में काम करने का मौका मिला था। एक सहज कलाकार सदाशिव का अपना अलग अंदाज था और वो हमेशा कुछ अनोखा लेकर आते थे। हमने एक सच्चे इंसान को खो दिया है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्नू कपूर ने ट्वीट किया, 'सदाशिव जी स्वर्ग में चले गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार और दोस्तों को इससे उबरने की ताकत मिले।'

    मशहूर निर्माता महेश भट्ट ने ट्विटर पर लिखा, 'अलविदा सदाशिव अमरापुरकर। आप मेरी जिंदगी में बदलाव लाए। महारानी के बिना सड़क क्या होती। धन्यवाद दोस्त।'

    पूजा भट्ट ने भी ट्विटर पर शोक जताते हुए लिखा, 'गब्बर सिंह के जाने के बाद सदाशिव अमरापुरकर योग्य खलनायक थे। ये फिर मुझे याद दिलाता है कि जिंदगी बहुत छोटी है। और ज्यादा प्यार बांटो।'

    अर्जुन कपूर ने ट्वीट किया, 'हमारा मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद सदाशिव अमरापुरकर। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

    विंदू दारा सिंह ने ट्वीट किया, 'सदाशिव अमरापुरकर, एक अच्छे इंसान और महान कलाकार की आत्मा को शांति मिले। वो हमें बहुत जल्दी छोड़ गए।'

    अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, 'सदाशिव अमरापुरकर की आत्मा को शांति मिले। आप एक लेजेंड रहे हैं। मैं सड़क को याद कर रही हूं और सिर्फ आप नज़र आ रहे हैं। अब आप बेहतर जगह पर होंगे।'

    पढ़ेंः नहीं रहे सदाशिव अमरापुरकर, देखिए यादगार तस्वीरें

    पढ़ेंः नहीं रहे सदाशिव अमरापुरकर, पीएम मोदी ने जताया दुख