विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'प्राण साहब को यह अवार्ड मिलने में देरी हुई'

By Edited By:
Published: Sat, 13 Apr 2013 02:30 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2013 04:16 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड में गुजरे जमाने के दमदार विलेन प्राण को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा का पूरे बॉलीवुड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में गुजरे जमाने के दमदार विलेन प्राण को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा का पूरे बॉलीवुड ने स्वागत किया है। हालांकि कुछ ने यह भी कहा है कि यह सम्मान उन्हें काफी देर से मिल रहा है। ऋषि कपूर ने उन्हें इस सम्मान को मिलने पर खुशी का इजहार किया है। साथ ही उन्होंने अफसोस भी जताया कि उन्हें यह सम्मान काफी देर से मिल रहा है।

कपूर ने कहा कि वह उनकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। वह उस दौर के खलनायक थे जब उनके साथ हीरो भी बौने साबित होते थे। ऐसे में उन्हें यह सम्मान काफी पहले मिल जाना चाहिए था। ऋषि ने कहा कि प्राण को आ अब लौट चलें फिल्म में भी साइन किया गया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते वह इस फिल्म में काम नहीं कर सके, इसका उन्हें हमेशा मलाल रहा।

वहीं महेश भट्ट ने भी उनकी अदाकारी की तारीफ में कई कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद प्राण साहब को देखकर ही बड़े हुए हैं। वह भले ही हिंदी फिल्मों के खलनायक रहे हों लेकिन वास्तविक जीवन में वह बेहद अच्छे इंसान हैं। अनुपम खेर ने भी प्राण को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा पर खुशी जताई है। मधुर भंडारकर ने कहा कि वह इस अवार्ड से ज्यादा के काबिल हैं।

प्राण को इस सम्मान की घोषणा के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता सा लग गया है। कुणाल कोहली, रनवीर श्रोए समेत कई अन्य बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने इस मौके पर प्राण को बधाई दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।