यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'खुदा गवाह' के सीक्वल में साथ दिख सकते हैं बिग बी और श्रीदेवी
रेखा और बिग बी की बड़े पर्दे पर वापसी की खबरों को लेकर जिस तरह से उनके फैंस उत्साहित नजर ...और पढ़ें

मुंबई। रेखा और बिग बी की बड़े पर्दे पर वापसी की खबरों को लेकर जिस तरह से उनके फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं, ठीक उसी तरह अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म 'खुदा गवाह' के सीक्वल की खबरें भी तेज हो रही हैं। अगर अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी हामी भरते हैं तो जल्द ही निर्देशक मनोज देसाई 1992 की फिल्म खुदा गवाह का सीक्वल बना सकते हैं।
पढ़ें : क्या जरूरत है लब्ज की जब आंखें देती हैं साथ
देसाई ने कहा कि हमने बिग बी को स्क्रिप्ट की एक लाइन पढ़कर सुना दी है, उन्हें कहानी पसंद आई है। बस उनकी हामी का इंतजार है। उन्होंने कहा कि अब इसके बाद श्रीदेवी से बात करनी है। उन्होंने बताया कि अभी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अगले साल तक शूटिंग शुरू हो सकती है।
पढ़ें : आज भी कायम है श्रीदेवी का जलवा
गौरतलब है कि ये फिल्म अफगानिस्तान और भारत के रिश्ते को खूब अच्छी तरह से दर्शाती है। ये फिल्म प्यार और जंग की एक अनूठी दास्तां हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
