विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: जगजीत सिंह की मख़मली आवाज़ के साथ रिलीज हुआ 'तुम बिन' का ये गाना

By ManojEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2016 02:12 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 02:18 PM (IST)

' तुम बिन-2 ' को अनुभव सिन्हा के साथ टी-सीरीज के भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है और ये फिल्म 18 नवम्बर को रिलीज होगी।

News Article Hero Image

मुंबई। ग़ज़लों के उस्ताद जगजीत सिंह अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आवाज़ का नया जादू फिर ज़िंदा हो गया है। अनुभव सिन्हा की फिल्म ' तुम बिन -2 ' का गाना कोई फ़रियाद आज रिलीज किया गया जिसमे जगजीत के कुछ अनसुने बोल गूंज उठे।

करीब 15 साल पहले आई फिल्म ' तुम बिन ' अपने सुपरहिट गानों के कारण आज भी जानी जाती है और उसे गाना ' कोई फ़रियाद ' आज भी लोगों की जुबान पर है। अब जब तुम बिन का सीक्वल बनाया गया है तो जगजीत सिंह के कुछ रिकार्ड किये गए अनसुने बोल ' तेरी फ़रियाद ' गाने के नाम से रिलीज किये गए हैं। नए गाने में नेहा शर्मा , आदित्य शील और अशीम गुलाटी के साथ कंवलजीत सिंह भी नजर आ रहे हैं। अंकित तिवारी ने इस गाने को री-क्रिएट किया है जबकि गाने में जगजीत की मखमली आवाज़ के साथ रेखा भारद्वाज के सुर भी हैं।

भंसाली के 'भस्मासुर बजट ' को मिलेगी राहत , हो रही है ये नई डील

' तुम बिन-2 ' को अनुभव सिन्हा के साथ टी-सीरीज के भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है और ये फिल्म 18 नवम्बर को रिलीज होगी। इस गाने को री-क्रिएट करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने तुम बिन में गाये जगजीत सिंह के गानों का पुराना टेप निकाला और उस टेप की उन एक्स्ट्रा लाइन्स और आलाप का इस्तेमाल किया जो तब गाने में शामिल नहीं किये गए थे।