विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कारलेट जोहानसन की अदा का राज..

By Edited By:
Published: Wed, 04 Sep 2013 01:18 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2013 05:21 PM (IST)

अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन इन दिनों फिल्म 'शेफ' में अपने रोल के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। वे न सिर्फ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन इन दिनों फिल्म 'शेफ' में अपने रोल के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। वे न सिर्फ अपने बालों को कलर करा रही हैं, बल्कि दोनों हाथों पर छोटे-छोटे टैटू भी बनवा रही हैं। दरअसल, यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति, जिसका नाम कार्ल केस्पर है, पर आधारित है। कार्ल एक बड़े होटल में सीनियर शेफ है। किसी कारणवश एक दिन उसकी नौकरी चली जाती है, जिसके बाद वह अपना फूड ट्रक चलाने लगता है। स्कारलेट फिल्म में कार्ल की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं। इस मूवी को जॉन फेवरियू डायरेक्ट कर रहे हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म कमाल साबित होगी।

उल्लेखनीय है कि स्कारलेट जोहानसन एक अमेरिकन ऐक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हैं। उन्होंने 'नॉर्थ' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म की रिलीज के दो साल बाद ही 'मेन्नी ऐंड लो' में अभिनय के लिए उन्हें इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल लीड का पुरस्कार मिला। 'द हॉर्स हिसपरर' और 'घोस्ट व‌र्ल्ड' में भी उनके काम की तारीफ हो चुकी है। 'गर्ल विद अ पर्ल अर्निग' और 'लॉस्ट इन ट्रांसलेशन' के लिए उन्हें बेस्ट ऐक्ट्रेस का बाफ्टा अवार्ड मिल चुका है। 'द प्रेस्टिज' और 'आयरन मैन 2' भी उनकी सफल फिल्म थी। 'अ व्यू फ्रॉम द ब्रिज' में उनकी एक्टिंग की दुनिया भर में जबरदस्त तारीफ हुई। 'एनीव्हेयर आई ले माई हेड' उनका पहला एलबम है, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज दी है। 'ब्रेकअप' उनका दूसरा एलबम है। वर्ष 2012 में उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम का अवार्ड भी मिल चुका है। स्कारलेट ने छोटी उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। नौ वर्ष की उम्र में उन्होंने फैंटेसी कॉमेडी 'नॉर्थ' फिल्म में जॉन रिटर की बेटी का रोल किया। 'परफेक्ट स्कोर' और 'इन गुड कंपनी', 'अ लव सॉन्ग फॉर बॉबी' भी उनकी बढि़या फिल्मों में शुमार है। 'द प्रेस्टिज', 'द नैनी डायरीज', 'सैन फ्रांसिस्को क्रोनिकल' फिल्मों ने बढि़या व्यवसाय तो नहीं किया, लेकिन उनके अभिनय की तारीफ जरूर हुई। चैनल 4 ने स्कारलेट को सेक्स सिंबल की उपाधि दी थी। कुछ अलग करने के फेर में उन्होंने वेनिटी फेयर मैग्जीन के लिए कीरा नाइटली के साथ न्यूड पोज भी दिए हैं।

स्कारलेट को राजनीति भी पसंद है। उन्होंने 2004 में डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जॉन केरी के लिए कैंपेनिंग की थी। जॉर्ज डब्ल्यु बुश के दोबारा चुने जाने पर उन्होंने कहा था, उनका चुना जाना अमेरिका की बड़ी आबादी के लिए निराशाजनक है। मैं भी दुखी हूं। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए नवयुवकों के बीच कैंपेनिंग की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।