यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल बनाने पर बोलें कबीर खान
'बजरंगी भाईजान' के रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी चर्चाएं थीं। दर्शकों को ...और पढ़ें

मुंबई। ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हो गई। इसकी भावुक कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई। ऐसे में रिलीज के बाद से ही इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज थीं। मगर 'बजरंगी भाईजान' को फिर से पर्दे पर प्यार बांटते देखने की उम्मीद फिलहाल छोड़ दीजिए, क्योंकि इस फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कबीर खान का फिलहाल इसका सीक्वल बनाने का कोई इरादा नहीं है।
कॉमेडियन भारती ने लिया शादी का फैसला, इन पर आ चुका है दिल
उनका कहना है कि वो फिल्मों के सीक्वल में यकीन नहीं रखते। जब कबीर खान से पूछा गया कि क्या वो इसका सीक्वल बना रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'नहीं, बजरंगी भाईजान का सीक्वल नहीं बन रहा है। मैं अपनी फिल्मों का सीक्वल नहीं बनाता।' हालांकि कबीर खान ने यह कहकर प्रशंसकों के बीच यह भी उम्मीद जगाई कि अगर कोई कहानी उन्हें वाकई प्रभावित कर पाई तो इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता।
जेनेलिया दोबारा बनने वाली हैं मां, इस तस्वीर से खबर हुई पक्की
उनके मुताबिक, कुछ कैरेक्टर्स आइकॉनिक बन जाते हैं। बजरंगी और चांद नवाब भी एक आइकॉनिक कैरेक्टर बन गए हैं। तो देखते हैं आगे क्या होता है। आपको बता दें कि 'एक था टाइगर' के बाद सलमान खान के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म थी। फिलहाल कबीर खान अपनी अगली फिल्म को लेकर व्यस्त हैं, मगर स्टार कास्ट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अभी इस बारे में बात करना जल्दी होगी।
