यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेनेलिया दोबारा बनने वाली हैं मां, इस तस्वीर से खबर हुई पक्की
रितेश देशमुख के घर फिर से किलकारियां गुंजने वाली हैं। हाल ही में जेनेलिया डिसूजा के दोबारा मां बनने की ...और पढ़ें

नई दिल्ली। हाल ही में जेनेलिया डिसूजा के दोबारा मां बनने की खबर सामने आई थी। अब उनके बेबी बंप के साथ नजर आने से इस खबर की पुष्टि भी हो गई। जेनेलिया अपने पति रितेश देशमुख और डायरेक्टर फराह खान के साथ एक रेस्टोरेंट में लंच कर बाहर निकलती नजर आर्इं।

तीनों बातचीत करने में मशगूल थे। तभी किसी ने कैमरे में उनकी यह फोटो कैप्चर कर ली। व्हाइट टी-शर्ट में जेनेलिया ने खुद को कैमरे से छिपाने की कोशिश भी की, मगर वो नाकाम रहीं और उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ गया। दोनों पति-पत्नी इस हरकत से नाराज भी दिखे।
'हाउसफुल 3' की हॉट हीरोइनों के साथ रितेश्ा ने क्लिक की ये सेल्फी
इस महीने की शुरुआत में जेनेलिया के दोबारा मां बनने की खबर सामने आई थी। मगर दोनों पति-पत्नी ने इस पर चुप्पी साधे रखी। आपको बता दें कि रितेश और जेनेलिया का पहले से ही एक बेटा रियान है, जो हाल ही में एक साल का हुआ है। दोनों 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे।
