विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाजीराव मस्तानी' का पहला पोस्‍टर जारी, योद्धा के रूप में दिखे रणवीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 04 Nov 2015 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2015 06:48 PM (IST)

जानेमाने फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई के एक इंवेट में रिलीज

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई के एक इंवेट में रिलीज हुए इस पोस्टर में रणवीर सिंह योद्धा के किरदार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' मराठा पेशवा बाजीराव की प्रेम कहानी है।

इसमें बाजीराव का किरदार रणवीर सिंह, दूसरी पत्नी मस्तानी का किरदार दीपिका पादुकोण और पहली पत्नी काशीबाई का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है। दिलचस्प बात ये भी है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का टकराव शाहरुख-काजोल की फिल्म 'दिलवाले' से होने वाला है। दोनों ही फिल्में 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं। पोस्टर रिलीज किए जाने के मौके पर रणवीर सिंह भी मौजूद थे, जो कुछ इस अंदाज में नजर आए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।