विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रत्यूषा-राहुल की आख़िरी बातचीत का खुलासा, बढ़ सकती हैं राहुल की मुश्किलें!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2016 10:59 AM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 01:10 PM (IST)

राहुल उन्हें समझाते हुए कहते हैं कि वो आधे घंटे में पहुंच रहे हैं, तो प्रत्यूषा बोलती हैं कि आधे घंटे में तो सब ख़त्म हो जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रत्यूषा बैनर्जी हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है, जिससे इस केस के आरोपी और प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

प्रत्यूषा और राहुल राज सिंह की आख़िरी बातचीत का ऑडियो सामने आया है, जिसमें सुसाइड से ठीक पहले दोनों की बातचीत रिकॉर्डिड है। एक अख़बार की ख़बर के मुताबिक़ इस ऑडियो से पता चलता है कि आख़िरी बातचीत में प्रत्यूषा काफी हताश थीं। उन्होंने जिस तरह से राहुल राज सिंह पर गुस्सा निकाला है और जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है। इससे यह लगता है कि प्रत्यूषा को उनके ब्वॉयफ्रेंड कुछ ऐसा करने के लिए कहते थे, जो उनके सम्मान के लिए सही नहीं था। प्रत्यूषा इस ऑडियो में राहुल राज पर बरसते हुए कहती हैं- ''मैं यहां ख़ुद को बेचने नहीं आई थी। मैं काम करने और एक्टिंग करने आई थी।''

सिर्फ़ इतनी सी बात के लिए दृष्टि धामी ने छोड़ दिया टीवी शो

दोनों के बीच और भी बातें होती हैं। इस पर राहुल उन्हें समझाते हुए कहते हैं कि वो आधे घंटे में पहुंच रहे हैं, तो प्रत्यूषा बोलती हैं कि आधे घंटे में तो सब ख़त्म हो जाएगा। यह कॉल रिकॉर्ड प्रत्यूषा की मौत के समय सामने नहीं आया था। बैनर्जी परिवार के वक़ील नीरज गुप्ता का कहना है कि फ़ोन कॉल में प्रत्यूषा ने एक जगह वेश्यावृत्ति शब्द का इस्तेमाल भी किया है। नए तथ्यों के मद्देनज़र नीरज इस केस का फिर से इंवेस्टिगेशन करवाना चाहते हैं। गौरतलब है कि आरोपी राहुल राज सिंह बेल पर हैं।