Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान से झगड़े पर अर्जुन रामपाल ने दी सफाई

    सलमान खान और शाहरुख खान की फिर से दोस्ती की खबरों से कौन वाकिफ नहीं है। क्या हो अगर आपको पता चले कि सलमान अब शाहरुख के बारे में एक लफ्ज भी गलत सुनना पसंद नहीं करते? तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि हाल ही में एक पोर्टल

    By Monika SharmaEdited By: Updated: Sat, 31 Jan 2015 03:30 PM (IST)

    मुंबई। सलमान खान और शाहरुख खान की फिर से दोस्ती की खबरों से कौन वाकिफ नहीं है। क्या हो अगर आपको पता चले कि सलमान अब शाहरुख के बारे में एक लफ्ज भी गलत सुनना पसंद नहीं करते? तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि हाल ही में एक पोर्टल में खबर छपी थी कि अर्जुन रामपाल ने शाहरुख का मजाक उड़ाया तो सलमान ने उन्हें अपने घर से ही बाहर निकाल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माता-पिता के अलगाव ने बनाया मजबूत - अक्षरा

    खबर के मुताबिक, 'अर्जुन रामपाल हाल ही में सलमान से मिलने उनके घर गए थे। डिनर के दौरान बातों ही बातों में शाहरुख को लेकर बात शुरू हो गई। अर्जुन और शाहरुख की नहीं पटती। अर्जुन ने इस दौरान शाहरुख का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लेकिन अब शाहरुख के अच्छे दोस्त बन चुके सलमान को ये बिलकुल रास नहीं आया और उन्होंने अर्जुन की बात को काटकर उन्हें अपने घर से जाने के लिए कह दिया।'

    कुश की शादी में मिट गईं शत्रुघ्न और अमिताभ की दूरियां!

    खैर ये तो थी खबर की बात। इसपर अर्जुन रामपाल का कुछ और ही कहना है। अर्जुन ने इस खबर को महज बकवास करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'तो मैं सलमान के घर पर शाहरुख खान की बुराई कर रहा हूं? विश्वशनीय (बेव पोर्टल का नाम) का ऐसा कहना है। क्या बकवास है। जबकि मैं किसी डिनर पर था ही नहीं।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'ऐसी कहानियां बनाना बहुत गलत है जिनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। क्या पत्रकारिता इस हद तक गिर सकती है? बहुत दुखद है।'

    ये क्या! जया बच्चन ने बताया बेटे की फिल्म को बेतुकी