विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने बताया Half girlfriend का मतलब

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 06:31 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 10 May 2017 01:05 PM (GMT+05:30)

फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म 19 मई को रिलीज हो रही है।

अर्जुन कपूर ने बताया Half girlfriend का मतलब
अर्जुन कपूर ने बताया Half girlfriend का मतलब

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लाइव कंसर्ट के मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने बताया उनके अनुसार क्या होती है 'हाफ गर्लफ्रेंड'। बताते बताते अर्जुन कपूर अनजाने में फिल्म की कहानी भी बता गए। आप भी सुन लीजिए ये कहानी।

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने मुंबई में फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का लाइव कंसर्ट अटेंड किया। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' कहते किसे हैं। अर्जुन कपूर बताते बताते अपनी फिल्म की कहानी ही बता गए। अर्जुन कहते हैं, ''हाफ गर्लफ्रेंड होता क्या है? हाफ गर्लफ्रेंड कोई ऐसी चीज नहीं है कि कोई किसी को जाकर बोल सकता है कि मेरी 'हाफ गर्लफ्रेंड बन जाओ। या मेरा हाफ बॉयफ्रेंड बन जाओ। असल जिंदगी में कुछ ऐसे रिश्ते होते हैं जो हालात की वजह से बहुत उलझे हुए होते हैं। वह रिश्ते कही न कही अधूरे रह जाते हैं। हम न चाहते हुए भी उन्हें पीछे छोड़ देते हैं या छोड़ने पड़ते हैं। तो जाहिर सी बात है उन कड़वे और मीठे रिश्तों का कही न कही हम साथ दे नहीं पाते क्योंकि हमें पता नहीं होता कि उन रिश्तों को क्या नाम दें। श्रद्धा और मैं फिल्म में एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। कही न कही वह भावना होने के बावजूद श्रद्धा कमिट नहीं कर पाती क्योंकि उनकी जिंदगी थोड़ी उलझी हुई है। उन उलझनों की वजह से वह मेरी दोस्त नहीं और मेरी गर्लफ्रेंड भी नहीं पर हाफ गर्लफ्रेंड ही बनकर रह जाती है।''

यह भी पढ़ें: कंगना की ख़्वाहिश, मेरी पहचान हमेशा इस काम के लिए हो

'हाफ गर्लफ्रेंड' फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का संगीत मिथुन ने दिया है। वहीं इस फिल्म के एक गाने में श्रद्धा कपूर ने अपनी आवाज भी दी है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म 19 मई को रिलीज हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।