विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहद हॉट नजर आ रहे 'की एंड का' के फर्स्‍ट लुक में करीना और अर्जुन

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 02 Jan 2016 11:36 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2016 05:41 PM (IST)

'की एंड का' एक यूनीक लव स्‍टोरी है, जिसमें अर्जुन कपूर एक हाउस हसबैंड और करीना कपूर उनकी महत्‍वाकांक्षी पत्‍नी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आर बाल्की की अगली फिल्म 'की एंड का' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर लीड रोल में हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी फिल्म में नजर आएंगे।

लीक से हटकर इस बार जनवरी में रिलीज हो रही कई बड़ी फिल्में

फिल्म के फर्स्ट लुक में करीना और अर्जुन रेलवे स्टेशन पर रोमांटिक मूड में खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी नजर आ रही है। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'किया और कबीर का रोमांस शुरू हो गया, साल की अच्छी शुरुआत हुई।'

'की एंड का' एक यूनीक लव स्टोरी है। इसमें अर्जुन कपूर एक हाउस हसबैंड और करीना उनकी महत्वाकांक्षी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। ये फिल्म इस साल रिलीज हो रही है।

दर्शकों को चौंका देगा 'शब' में रवीना टंडन का अनदेखा अंदाज