विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन को लगी चोट तो टल गई 'तेवर' की शूटिंग

By Edited By:
Published: Tue, 28 Jan 2014 02:25 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2014 02:30 PM (IST)

एक्शन हीरो के रूप में आगामी फिल्म 'तेवर' में काम कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म की शूटिंग उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्शन हीरो के रूप में आगामी फिल्म 'तेवर' में काम कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म की शूटिंग उनकी पीठ में चोट लगने की वजह से टल गई है, लेकिन अर्जुन ने चोट को नजरअंदाज कर बाकी दो फिल्में गुंडे और फाइन्डिंग फैनी फर्णाडिज की शूटिंग जारी रखी।

पढ़ें : आलिया संग इश्क लड़ा रहे हैं अर्जुन

अर्जुन को 'गुंडे' में एक्शन सीन करने के दौरान पीठ में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गुंडे और होमी अदजानिया की अगली फिल्म फाइन्डिंग फैनी फर्णाडिज की शूटिंग जारी रखी। बताया जाता है कि उनकी यह चोट काफी बढ़ गई है और उन्हें अब सर्वाइकल डिस्क की शिकायत भी हो गई है।

अर्जुन ने खुलासा किया है कि जब उन्होंने पिता बोनी कपूर से चोट का जिक्र किया तो उन्होंने फिल्म तेवर की शूटिंग 15 दिन के लिए आगे बढ़ा दी है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जिम में वर्कआउट करने के लिए भी मना कर दिया गया है।

अमित शर्मा निर्देशित यह फिल्म साउथ की ब्लॉकबास्टर हिट 'ओक्कडू' की रीमेक है और इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनोज वाजपेयी खास रोल में हैं।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर