विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया से इश्क लड़ा रहे हैं अर्जुन कपूर?

By Edited By:
Published: Mon, 20 Jan 2014 10:21 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2014 10:23 AM (IST)

चर्चा है कि अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट को अब 'कपल' कहलाने में डर नहीं लगता। बॉलीवुड में जबरदस्त चर्चा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। चर्चा है कि अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट को अब 'कपल' कहलाने में डर नहीं लगता। बॉलीवुड में जबरदस्त चर्चा है कि '2 स्टेट्स' में साथ कर रहे आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को छुपाने की भी उन्हें परवाह नहीं है।

भले ही अर्जुन कपूर बीच-बीच में अपने सिंगल होने का ढिंढोरा पीटते रहें, लेकिन उनके करीबी सूत्रों के अनुसार उनकी नजदीकियां आलिया से बढ़ रही हैं। इस जोड़े को कई मौके जैसे फ्लाइट में, रेस्टोरेंट में, पार्टियों में साथ देखा गया।

एक अवॉर्ड शो के लिए हुई हालिया नॉमिनेशन पार्टी में इस जोड़े ने इन बातों को और हवा दी। दोनों यहां न केवल साथ आए और पूरे वक्त एक-दूसरे पर ही उनकी निगाह टिकी रही। वैसे यह केमेस्ट्री परदे पर कैसी दिखती है, इसका इंतजार रहेगा।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर