विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने खरीदे सबसे महंगे रीमेक राइट्स?

By Edited By:
Published: Tue, 29 Oct 2013 01:06 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2013 02:48 PM (IST)

साउथ की फिल्मों के रीमेक के क्रेज केचलते हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वहां की फिल्मों के रीमेक राइट्स खरीदने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। साउथ की फिल्मों के रीमेक के क्रेज केचलते हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वहां की फिल्मों के रीमेक राइट्स खरीदने का सिलसिला बढ़ रहा है। अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म जय हो भी साउथ की फिल्म का रीमेक है। खबर है कि इस फिल्म के रीमेक राइट्स साढ़े चार करोड़ में खरीदे गए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अगली बार बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे सलमान?

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के रीमेक राइट्स को पूरे 4.5 करोड़ लागत से खरीदा जा रहा है। यह फिल्म साउथ की स्टालिन का रीमेक है। इस फिल्म के निर्देशक ए.आर मुरुगदोस को सोहेल खान ने राइट्स खरीदने के लिए पूरे 4.5 करोड़ रूपये की रकम दी है, जो आजतक बॉलीवुड की सबसे मंहगी रकम मानी जा रही है।

तस्वीरों में देखें, जय हो की शूटिंग

बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का क्रेज हमेशा से बरकरार रहा है। एक्शन के चलते दर्शक साउथ की फिल्मों को ज्यादा पसंद करते हैं। अभी हाल ही में आई अक्षय कुमार की बॉस भी साउथ की रीमेक थी।

सूत्रों की मानें तो चिरंजीव अभिनीत फिल्म स्टालिन ने 2006 में साउथ में पूरे तीस करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म के रीमेक के राइट्स के करार को लेकर सोहेल खान ने इतनी बड़ी रकम देने की बात को नकार दिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर