विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार्सिलोना जाने से पहले विराट के साथ वक्त बिता रही हैं अनुष्का

By Edited By:
Published: Wed, 28 May 2014 09:39 AM (IST)Updated: Wed, 28 May 2014 10:02 AM (IST)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। पहले विराट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। पहले विराट अनुष्का से मिलने उनके जन्मदिन पर जोधपुर गए थे और अब बार्सिलोना जाने से पहले अनुष्का विराट के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं।

दरअसल, अनुष्का डेढ़ महीने के लिए जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग के के लिए बार्सिलोना जा रहीं हैं। इसलिए वे इससे पहले अपना सारा वक्त विराट को देना चाहती हैं। उन्हें 29 मई यानी कल यहां से रवाना होना है। अनुष्का हाल ही में जोधपुर से अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'एनएच 10' की एक महीने की शूटिंग खत्म करके मुंबई लौटी हैं और उधर, विराट भी इन दिनों खाली हैं क्योंकि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स आइपीएल से बाहर हो गई है। ऐसे में दोनों इस वक्त को जाया नहीं होने देना चाहते हैं।

गौरतलब है कि जब अनुष्का जोधपुर में अपनी शूटिंग में व्यस्त थीं, उस दौरान विराट अनुष्का का जन्मदिन सेलिब्रेट करने वहां पहुंच गए थे, ये बात और है कि दोनों एक साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए थे।

पढ़ें : अनुष्का ने कहा, खुल्लम खुल्ला करूंगी प्यार

पढ़ें : अनुष्का जन्मदिन होगा खास