Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: संजय दत्त की बायोपिक में अनुष्का शर्मा निभाएंगी ये किरदार

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Wed, 07 Sep 2016 01:36 PM (IST)

    अनुष्का की राजू हिरानी के साथ भी अच्छी बांडिंग बन चुकी है। 'पीके' में अनुष्का ने फीमेल लीड रोल निभाया था। उससे पहले '3 इडियट्स' के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था।

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। संजय दत्त इन दिनों अपनी बायोपिक फिल्म को लेकर लगातार खबरों में हैं। इसको लेकर रोज अपडेट्स आ रहे हैं, मगर अब जो अपडेट आया है, वो बेहद दिलचस्प है।

    सूत्रों के मुताबिक अनुष्का शर्मा संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में केमियो करने वाली हैं। राजुकमार हिरानी निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। संजय की लाइफ में कई अहम किरदार आते-जाते रहे हैं। माना जा रहा है, कि इन्हीं में से किसी एक किरदार को अनुष्का निभाने जा रही हैं। वैसे संजय दत्त और अनुष्का ने भले ही पर्दे पर साथ काम ना किया हो, लेकिन इन दोनों के बीच दिलचस्प कनेक्शन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केआरके की ये बात सुनकर आपे से बाहर हो जाएंगे ऋषि कपूर!

    कम लोग जानते हैं कि अनुष्का 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के एक सीन में भी नजर आई थीं। इस सीन में मुन्ना यानि संजय दत्त रास्ते पर जा रहे हैं, तो साइड में एक पोस्टर लगा होता है। उस पोस्टर में जो चेहरा दिखता है, वो अनुष्का शर्मा हैं। दिलचस्प संयोग है कि संजय के करियर की अहम फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में अनुष्का 'पोस्टर गर्ल' के रूप में मौजूद रहीं, और अब उनकी जिंदगी पर बन रही फिल्म में वो केमियो कर रही हैं।

    ये क्या... इतनी मुश्किल में हैं अभिनेता संजय दत्त

    दरअसल, अनुष्का की राजू हिरानी के साथ भी अच्छी बांडिंग बन चुकी है। 'पीके' में अनुष्का ने फीमेल लीड रोल निभाया था। उससे पहले '3 इडियट्स' के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था, लेकिन वो रोल करीना कपूर के पास चला गया। अब इंतजार इस बात का रहेगा, कि अनुष्का संजय की बायोपिक में क्या किरदार निभा रही हैं।