विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फिल्लौरी' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 31 May 2016 09:51 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 31 May 2016 11:10 AM (GMT+05:30)

फिल्म 'फिल्लौरी' से अनुष्का शर्मा का फर्स्ट लुक सामने आया है। शरारा पहने सिर पर दुपट्टा ओढ़े वह बहुत सिम्पल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा इन दिनों पंजाब में फिल्म 'फिल्लौरी' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वो अभिनय के साथ-साथ प्रोड्क्शन की कमान भी संभाल रही हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें वो शरारा पहने सिर पर दुपट्टा लिए नजर आ रही हैं।

देखिए, 'बेफिक्रे' के लिए कितना पसीना बहा रहे हैं रणवीर सिंह

अनुष्का इस लुक में बेहद गंभीर और साधारण लग रही हैं। हालांकि इस बात की फिलहाल जानकारी नहीं है कि फिल्लौरी' में उनकी भूमिका क्या होगी। अनुष्का के साथ फिल्म में पंजाब के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में पंजाब के फिल्लौरी जिले की एक यूनीक लव स्टोरी को दिखाया जाएगा, जिसमें रोमांस के साथ कॉमेडी तड़का होगा।

देखिए, रितेश-नरगिस की 'बैंजो' का म्यूजिकल ट्रेलर हुआ रिलीज

आपको बता दें कि अनुष्का के होम प्रोड्शन में बन रही ये दूसरी फिल्म है, इससे पहले वो सुपर हिट फिल्म 'एनएच10' का भी प्रोड्क्शन संभाल चुकी हैं। 'फिल्लौरी' का निर्देशन अंसई लाल कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।