यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजकुमार हिरानी ने कतरे अनुष्का शर्मा के पर
वैसे ऐसा कहा जाता है कि एक लड़की को उसके लंबे बालों से बेहद प्यार होता है, वह उन्हें कटवाने से पहले हजारों बार सोचती है। पर ऐसा बॉलीवुड में नहीं होता, यहां तो फिल्म के लिए कुछ भी करेगा वाला फंडा अपनाया जाता है। ऐसा ही कुछ आपकी चुलबुली अनुष्का शर्मा ने किया। जी हां, अनुष्का ने अपनी आने वाली

मुंबई। वैसे ऐसा कहा जाता है कि एक लड़की को उसके लंबे बालों से बेहद प्यार होता है, वह उन्हें कटवाने से पहले हजारों बार सोचती है। पर ऐसा बॉलीवुड में नहीं होता, यहां तो फिल्म के लिए कुछ भी करेगा वाला फंडा अपनाया जाता है। ऐसा ही कुछ आपकी चुलबुली अनुष्का शर्मा ने किया।
जी हां, अनुष्का ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपने बाल कटवाकर बहुत छोटे करा लिए हैं। इस फिल्म में आमिर और अनुष्का एकसाथ नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म में स्टार्स को हमेशा नए लुक में लाते हैं। मुन्नाभाई के संजय दत्त से लेकर थ्री इड्यिटस के आमिर तक राजकुमार अपने स्टार्स को नया लुक देते नजर आएं हैं।
अपनी आने वाली फिल्म पीके में भी राजकुमार अपने स्टार्स को कुछ हटकर प्रजेंट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर राजस्थानी लुक में नजर आएं थे, वहीं अनुष्का भी शॉट हेयर में नजर आ रहीं हैं। फोटो में देखकर आप बताइए कि आपको आपकी इस फेवरेट एक्ट्रेस का लुक पसंद आया या नहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर