विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले डरे फिर इस भूतनी के साथ भी रोमांस करने लग गए शाह रुख़ ख़ान

By ShikhasEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 01:59 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 02:34 PM (IST)

जब शाह रुख़ अपने घर के स्टडी-रूम में अपने फैन्स के लिए वीडियो बना रहे थे और लोगों को बता ...और पढ़ें

पहले डरे फिर इस भूतनी के साथ भी रोमांस करने लग गए शाह रुख़ ख़ान
पहले डरे फिर इस भूतनी के साथ भी रोमांस करने लग गए शाह रुख़ ख़ान

मुंबई। शाह रुख़ ख़ान रोमांस किंग है। जहां जाते हैं वहां ये लोगों का दिल जीत लेते हैं और ख़ास कर लड़कियों का। क्यूट डिंपल वाली स्माइल और अपनी बाहें फैला कर SRK अपने प्यार और चार्म का जलवा हर जगह दिखाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है शाह रुख़ किसी भूतनी के साथ भी रोमांस कर सकते हैं और उन्होंने किया भी है।

जी हां, जब वो अपने घर के स्टडी-रूम में अपने फैन्स के लिए वीडियो बना रहे थे और लोगों को बता रहे थे कि अन्धविश्वास और भूत वग़ैरह कुछ नहीं होते, ठीक उसी समय एक भूतनी वहां पहुंच जाती है। पहले तो शाह रुख़ डर जाते है पर फिर उस भूतनी के साथ रोमांस करने लग जाते हैं। और तो और यह विडियो शाहरुख़ ने अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें- प्रमोशन्स ऐसे भी... अनुष्का शर्मा के जूतों पर भी पहुंच गई शशि 

दरअसल, यह भूतनी कोई और नहीं बल्कि फिल्लौरी अनुष्का शर्मा है। जी हां, अनुष्का अपनी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही और ऐसे में उनका साथ शाह रुख़ भी दे रहे हैं। दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा के साथ अनुष्का की फिल्लौरी 24 मार्च 2017 को रिलीज़ होगी। यहां देखिये कैसे शाह रुख़ कर रहे हैं भूतनी शशि के साथ रोमांस -