विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली से ज्यादा इससे प्यार करती हैं अनुष्का शर्मा

By Edited By:
Published: Wed, 19 Mar 2014 02:30 PM (IST)

अब तक हमें लगता था कि अनुष्का शर्मा का दिल सिर्फ क्रिकेटर विराट कोहली के लिए ही धड़कता है, लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अब तक हमें लगता था कि अनुष्का शर्मा का दिल सिर्फ क्रिकेटर विराट कोहली के लिए ही धड़कता है, लेकिन ऐसा नहीं है। कोई और भी है जिन्हें अनुष्का बहुत चाहती हैं। जिसे देखे बगैर उन्हें चैन नहीं मिलता और उसे 'डूड' बुलाती हैं।

पढ़ें : तो चुपके चुपके अनुष्का से मिलने गए थे विराट

आप सोच रहे होंगे हम आखिर किसकी बात कर रहे हैं। गलत मत समझिए। हम अनुष्का के पालत्तू कुत्ते की बात कर रहे हैं। जी हां अनुष्का अपने कुत्ते से बहुत प्यार करती हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग खत्म करके वे श्रीलंका से वापस लौट आईं हैं। आते ही सबसे पहले उन्होंने अपने आंखों के तारे अपने डॉगी को गले से लगाया।

पढ़ें : न्यूजीलैंड में इनके साथ इश्क लड़ा रहे हैं विराट

अनुष्का ने ट्विटर पर इसका जिक्र किया है। अनुष्का ने ट्वीट किया है 'द लव ऑफ माई लाईफ' और 'एप्पल ऑफ माई आईज।' अनुष्का इन दिनों फिल्म बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग को लेकर व्यस्त थीं। फिल्म में रणबीर कपूर हैं।