विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूजीलैंड में किसके साथ घूम रहे हैं विराट कोहली?

By Edited By:
Published: Fri, 07 Feb 2014 05:03 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2014 06:27 AM (IST)

ऑकलैंड। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली के बीच 'रिश्ता' किसी से छुपा नहीं है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऑकलैंड। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली के बीच 'रिश्ता' किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच संबंध यहां तक बढ़ चुके हैं कि न्यूजीलैंड में खेल रहे विराट कोहली से मिलने के लिए अनुष्का शर्मा वहां पहुंच गई हैं। इसका पता तब चला जब एक प्रशंसक ने दोनों की सड़क पर घूमते हुए तस्वीर खींच कर ट्विटर पर पोस्ट कर दी।

इससे पहले दोर्नो उस समय चर्चा में आए थे जब विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए 31 दिसंबर की रात को वह एयरपोर्ट से सीधे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर पर पहुंचे थे।

गौरतलब है कि एक शैंपू के ऐड के दौरान भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक दूसरे के नजदीक आए थे। इस ऐड के बाद से दोनों के बीच अकसर मुलाकात को लेकर मीडिया में खबरें आती रही हैं।

क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर