विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का-विराट न्यू ईयर मनाएंगे साथ, जल्द करेंगे सगाई?

By Edited By:
Published: Thu, 12 Dec 2013 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2013 11:31 AM (IST)

क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच काफी दिनों से कोई खिचड़ी पक रही है। दोनों को कई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच काफी दिनों से कोई खिचड़ी पक रही है। दोनों को कई जगहों पर साथ भी देखा गया है, लेकिन अब बात इससे कहीं आगे बढ़ गई है। खबर है कि दोनों साथ में न्यू ईयर भी मनाने वाले हैं। यही नहीं चर्चा है कि दोनों नए साल में सगाई भी कर सकते हैं।

पढ़ें : तो अनुष्का से मिलने को बेचैन थे विराट कोहली

सूत्रों ने बताया कि विराट कोहली 31 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौट आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के साथ टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज 30 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। खबरी के मानें तो मुंबई आते ही विराट अनुष्का से मिलेंगे। चर्चा है कि दोनों नए साल के मौके पर सगाई भी कर लेंगे। हालांकि दोनों की ओर से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दोनों की बढ़ती नजदीकियां कुछ ऐसा ही हाल ए दिल बयां कर रही हैं।

गौरतलब है कि दोनों एक कमर्शियल ऐड के दौरान मिले थे। उसके बाद से दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला बढ़ता गया। हाल ही में विराट को अनुष्का की गाड़ी से बाहर निकलते हुए देखा गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।