विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जग्गा जासूस' की स्क्रिप्ट में फेरबदल चाहते हैं अनुराग

By Edited By:
Published: Fri, 22 Nov 2013 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2013 12:44 PM (IST)

'जग्गा जासूस' फ्लोर पर आ चुकी है। उसका एक शेड्यूल पूरा भी हो गया है और अब फिल्म के सह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'जग्गा जासूस' फ्लोर पर आ चुकी है। उसका एक शेड्यूल पूरा भी हो गया है और अब फिल्म के सह निर्माता अनुराग बसु स्क्रिप्ट पर दोबारा सोचना चाहते हैं।

खबरों के अनुसार, रणबीर कपूर और कट्रीना स्टारर ये फिल्म एक म्यूजिकल फिल्म है, पर अब अनुराग इस जासूसी फिल्म में ज्यादा ड्रामा चाहते हैं।

पढ़ें : शाहरुख के साथ फिल्म नहीं करेंगे रणबीर

एक सूत्र ने बताया कि अनुराग इन दिनों फिल्म के लेखक संजीव दत्त के साथ मिलकर फिल्म की कहानी पर दोबारा काम कर रहे हैं। जैसा कि ये एक म्यूजिकल फिल्म थी तो इसमें पहले कई गाने डाले जाने थे।

फिल्म में रणबीर का किरदार हकलाता है। तो जब भी वो एक्साइटेड होगा वो गाना शुरू कर देगा और उसकी हकलाहट गायब हो जाएगी। इस तरह वो अक्सर गाता और गुनगुनाता दिखाई देगा।

हाल ही में यह फिल्म फ्लोर पर आई है और अनुराग स्क्रिप्ट को लेकर एक बार दोबारा सोचना चाहते हैं। फिल्म में रणबीर एक 18 साल के जासूस की कहानी सुनाएंगे जिसकी उम्र कहानी के साथ-साथ बढ़ती है। रणबीर, अनुराग के साथ इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। दोनों ने 'पिक्चर शुरू' नाम से प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की है। जग्गा जासूस इनके होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है।

रणबीर चाहते थे कि ये फिल्म जल्द से जल्द पूरी हो। इसलिए फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म होते ही रणबीर ने जग्गा जासूस की शूटिंग शुरू कर दी। अनुराग किसी भी कमेंट के लिए उपलब्ध नहीं थे।

(मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर