विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का शंकर ग्रैमी के लिए तीसरी बार नॉमिनेट

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 07 Dec 2014 09:02 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 07 Dec 2014 09:11 AM (GMT+05:30)

दिवंगत सितारवादक रवि शंकर की पुत्री अनुष्का शंकर को जाने माने ग्रैमी पुरस्कार के लिए तीसरी बार नामित किया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दिवंगत सितारवादक रवि शंकर की पुत्री अनुष्का शंकर को जाने माने ग्रैमी पुरस्कार के लिए तीसरी बार नामित किया गया है। ग्रैमी पुरस्कारों का वितरण लॉस एंजिलिस में अगले साल आठ फरवरी को होगा।

57वें ग्रैमी पुरस्कारों के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ विश्व संगीत एलबम’ की श्रेणी में अनुष्का के एलबम ‘ट्रेसेज ऑफ यू’ को नामित किया गया है। यह उनका सातवां एलबम है। एक गीत ‘द सन वोंट सेट’ में उनकी सौतेली बहन नोरा जोंस ने भी उनका साथ दिया है।

अनुष्का को इससे पहले भी ग्रैमी पुरस्कार के लिए दो बार नामित किया जा चुका है। पूरी दुनिया में अपने संगीत और खूबसूरती के दम पर लाखों प्रशंसकों का दिल जीतने वाली अनुष्का भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोकसंगीत, जैज या फ्लेमेंको सभी में अनूठा प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में सितारवादक के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

पढ़ेंः पंडित रविशंकर मरणोपरांत ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट

पढ़ेंः पंडित रवि शंकर को मरणोपरांत लाइफ टाइम ग्रैमी अवार्ड