विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रामलीला' बनी विवादों की लीला

By Edited By:
Published: Thu, 03 Oct 2013 08:34 AM (IST)

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'रामलीला' एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जयपुर की एसीजेएम-10 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'रामलीला' एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जयपुर की एसीजेएम-10 कोर्ट ने 'गोलियो की रासलीला-रामलीला' शीर्षक से जारी रामलीला फिल्म के विज्ञापन को धार्मिक भावना आहत करने वाला बताते हुए दायर एक और परिवाद पर मामला दर्ज करने को कहा है।

रामलीला का ट्रेलर हुआ हिट

जयपुर के विद्याधर नगर थाने में मामला दर्ज करने के लिए भेजे इस परिवाद में फिल्म की निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ ही अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पक्षकार बनाया गया है। यह परिवाद देवेन्द्र शर्मा ने दायर किया है। गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी रणवीर, दीपिका के खिलाफ एक वकील ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद कोर्ट ने फिल्म के पोस्टर पर रोक लगा दी थी। फिल्म में रोमियो एंड जुलियट की लव स्टोरी है। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इसमें रणवीर, दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।