अनिल कपूर ने नहीं सिखाया हर्षवर्धन को शिष्टाचार, मीडिया के सामने की बदतमीजी?
लगता है कि हर्षवर्धन ने अपने पापा अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर से कुछ नहीं सीखा। इनका व्यवहार हर किसी के साथ बेहद अच्छा होता है।
नई दिल्ली। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिर्जिया' के ट्रेलर और सॉन्ग में काफी अच्छे नजर आ रहे हैं। लेकिन यही बात उनकी ऑफ स्क्रीन इमेज के बारे में नहीं कही जा सकती। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हर्षवर्धन का एक अलग ही रूप देखने को मिला। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या अनिल कपूर ने हर्षवर्धन को शिष्टाचार नहीं सिखाया?
हाल ही में मिर्जिया के डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, हर्षवर्धन को भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था, पर वो यहां आधे घंटे देरी से पहुंचे। हर्षवर्धन की बैठने की व्यवस्था मीडिया के सामने की गई थी, जैसी आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होती है। हर्षवर्धन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, अपनी कुर्सी पर बैठे और पैर टेबल पर रख दिए। अब हर्षवर्धन के जूते मीडिया के सामने थे। किसी न्यूकमर एक्टर का ऐसा व्यवहार देख सभी हैरान रहे गए। फिर भला अपने ड्राइंग रूम के अलावा कोई टेबल पर पैर रखकर बैठता है।
ब्रैड पिट से तलाक के लिए एंजेलिना जोली ने दी अर्जी
ऐसे में पीछे से किसी ने हर्षवर्धन को शिष्टाचार के बारे में बताया और उनसे पैर टेबल से नीचे रखने के लिए कहा। हालांकि हर्षवर्धन ने पैर नीचे कर लिए, लेकिन इस हरकत से उनके व्यवहार के बारे में बहुत कुछ समय में आ गया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, सुनने में आया है कि वह इससे पहले मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ भी बुरा व्यवहार कर चुके हैं।
लगता है कि हर्षवर्धन ने अपने पापा अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर से कुछ नहीं सीखा। इनका व्यवहार हर किसी के साथ बेहद अच्छा होता है। ये हमेशा दूसरों को सम्मान देते हुए नजर आते हैं।
तस्वीरें: बॉलीवुड के कुछ खास रिश्ते जिसे जान आप हो जाएंगे हैरान