विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एटीएम की लाइन में लगे अनिल कपूर, नोटबंदी पर किया ये झकास कमेंट!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 02:25 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 07:41 AM (IST)

8 नवंबर की रात से नोटबंदी के चलते कैश निकालने के लिए एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जब से केंद्र सरकार ने नोटबंदी का एलान किया है, तब से पूरा इंडिया लाइन में लग गया है और अब मिस्टर इंडिया भी इस कतार में पहुंच गए हैं। अनिल कपूर मुंबई में एक एटीएम के सामने लाइन में लगे हुए नज़र आए।

दरअसल, अनिल कपूर की फैन ने उनके साथ एटीएम की लाइन में खींची गई सेल्फ़ी ट्वीटर पर पोस्ट की, जिसे अनिल ने शेयर किया और लिखा कि डिमॉनेटाइज़ेशन की वजह से वो भी एटीएम लाइन में सेल्फ़ी ले रहे हैं। हालांकि अनिल ने इसे अपने चाहने वालों के साथ मुलाक़ात के एक मौक़े के तौर पर देखा।

फ़ाइनली गर्लफ्रेंड यूलिया के लिए ये बड़ा काम करने जा रहे हैं सलमान ख़ान

8 नवंबर की रात से नोटबंदी के चलते कैश निकालने के लिए एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी रही हैं। आम लोगों से लेकर ख़ास लोगों को एटीएम के बाहर देखा जा चुका है। वहीं 500 और 1000 के नोट बंद हो जाने की वजह से सेलिब्रटीज़ ने दिक्कतें पेश आने की बात स्वीकार की है।