विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृता सिंह ने 'मुबारकां' क्यों छोड़ी? कहीं वजह बेटी सारा तो नहीं!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 10:40 AM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 12:58 PM (IST)

अमृता ने रीज़न दिया था कि फ़िल्म में शूटिंग की डेट्स उनके पर्सनल कमिटमेंट्स से क्लैश हो रही हैं। अमृता के पर्सनल रीज़न से अब पर्दा उठ गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। अमृता सिंह ने '2 स्टेट्स' में अर्जुन कपूर की मां का किरदार निभाया था और बिग माउथ पंजाबी मॉम के करेक्टर को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था, मगर अमृता को जब दूसरी दफ़ा 'मुबारकां' में अर्जुन के साथ काम करने का मौक़ा मिला, तो उन्होंने इंकार कर दिया। अब इसके पीछे की वो वजह सामने आई है, जिसके चलते अमृता ने इस फ़िल्म को छोड़ा।

'मुबारकां' को अनीज बज़्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म की कहानी एक लाउड पंजाबी परिवार के रिश्तों की कहानी है, जो एक डेस्टिनेशन वेडिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। फ़िल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल निभा रहे हैं, जबकि अनिल कपूर उनके अंकल के रोल में ही नज़र आएंगे। फ़िल्म में एक इंपोर्टेंट रोल के लिए मेकर्स ने अमृता सिंह को एप्रोच किया था। पहले तो वो राज़ी हो गईं, लेकिन बाद में इंकार कर दिया। अमृता ने रीज़न दिया था कि फ़िल्म में शूटिंग की डेट्स उनके पर्सनल कमिटमेंट्स से क्लैश हो रही हैं। अमृता के पर्सनल रीज़न से अब पर्दा उठ गया है।

एटीएम की लाइन में लगे अनिल कपूर, नोटबंदी पर किया ये झकास कमेंट!

दरअसल, इस वक़्त अमृता का सारा फोकस अपनी बेटी सारा अली के डेब्यू पर टिका है, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं। लिहाज़ा इस दौरान अमृता कोई डिस्ट्रेक्शन नहीं चाहतीं। सूत्रों के मुताबिक, अमृता सारा के लिए एक सही लांचिंग फ़िल्म की शिद्दत से तलाश कर रही हैं। वो इस वक़्त अपने करियर के बजाए सारा के करियर को पुश करना चाहती हैं। अमृता ने मुबारकां के अलावा कुछ और फ़िल्में भी छोड़ी हैं।