विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शशि कपूर के लिए वीडियो रिकॉर्ड करते समय भावुक हो गए अमिताभ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 23 Apr 2015 01:16 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2015 01:53 PM (IST)

सत्‍तर-अस्‍सी के दशक में अमिताभ बच्‍चन और शशि कपूर ने एक साथ कई हिट फिल्‍में दीं। फिर चाहे वो 'दीवार', ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सत्तर-अस्सी के दशक में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने एक साथ कई हिट फिल्में दीं। फिर चाहे वो 'दीवार', 'त्रिशूल', 'सिलसिला' हो या फिर 'कभी-कभी', 'काला पत्थर', 'नमक हलाल' या 'दो और दो पांच'। दोनों की हिट जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और दोनों के बीच बॉन्डिंग अब भी बरकरार है।

वाह...बीवी के लिए अभी से खाना बनाना सीख रहे हैं अर्जुन कपूर

इसीलिए अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर के लिए एक खास वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया है, जिसे अगले महीने की तीन तारीख को तब जारी किया जाएगा, जब शशि कपूर को भारतीय सिनेमा के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

प्रियंका ने फरहान के कहने पर अनुष्का के लिए गाया गाना!

अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो उस वक्त बिल्कुल ही नि:शब्द हो गए, जब उनसे शशि कपूर के साथ काम करने के दौरान के अनुभवों को साझा करने के लिए कहा गया। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी। शशि कपूर के परिवार ने उन्हें यह वीडियो संदेश रिकॉर्ड करने को कहा। उस वक्त वो बहुत ही भावुक हो गए।

शॉकिंग : एक महिला पर हाथ उठाना चाहते हैं रणवीर!

अमिताभ बच्चन ने कहा कि शशि कपूर के बारे में बहुत कुछ है कहने को, लेकिन शब्द कम पड़ रहे हैं। इतनी बातें हैं इतनी यादें हैं। ये संदेश नेशनल फिल्म अवार्ड्स में दादा साहेब फाल्के समारोह के दौरान दिखाया जाएगा। हालांकि खराब सेहत के कारण शशि कपूर इसमें नहीं जा पाएंगे।