विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पता है, अमिताभ बच्‍चन इन दिनों क्‍यों हैं बेहद नर्वस

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 03 Oct 2015 11:20 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 11:27 AM (IST)

अमिताभ बच्‍चन पिछले चार दशक से हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सक्रिय हैं। बिग बी को चलता-फिरता एक्टिंग स्‍कूल माना जाता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अमिताभ बच्चन पिछले चार दशक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। बिग बी को चलता-फिरता एक्टिंग स्कूल माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने अपकमिंग टीवी शो को लेकर बहुत नर्वस हैं।

ओम पुरी ने महिलाओं को लेकर ये क्या बोल दिया?

हालांकि ऐसा नहीं है कि ये अमिताभ का पहला टीवी शो है। इससे पहले वह रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ-साथ फिक्शन शो 'युद्ध' भी कर चुके रहे हैं। लेकिन फिर भी पता नहीं बिग बी अपने अपकमिंग टीवी शो को लेकर क्यों इतने भयभीत हैं?

'सलमान और मेरे पास जीतने या हारने को कुछ नहीं'

इस शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'अमिताभ सर इस शो से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी जुटा रहे हैं। यहां तक की वो कंटेट टीम के भी संपर्क में हैं। वह हर रोज लगभग 15 घंटे इस शो के लिए दे रहे हैं। उन्होंने एक बार खुद कहा कि वह काफी नर्वस हैं और रातों को उन्हें नींद नहीं आ रही। वह हर वक्त यही सोचते रहते हैं कि शो में और क्या जोड़ा जाए, जिससे ये बेहरत हो पाए।'

सनी लियोन किस हीरो के रूप में लेना चाहती हैं पुनर्जन्म

अमिताभ बच्चन ने भी कहा, 'मेरे शो का प्रसारण जल्द ही होगा और मैं बहुत नर्वस हूं। इन दिनों शायद ही कोई ऐसा पल गुजरता हो जिसमें शो से जुड़ी तैयारियों की बातें मेरे दिमाग से निकलती हैं।'

तस्वीरें: कंगना ने पेश किया अपना पहला फैशन कलेक्शन