यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
..जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री के खास मेहमान बने बिग बी
ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की पत्नी सामंथा द्वारा अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित कार्यक्त्रम में महानायक अमिताभ बच्चन विशेष मेहमान थे। कार्यक्त्रम के दौरान डेविड कैमरन भी मौजूद थे।

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की पत्नी सामंथा द्वारा अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित कार्यक्त्रम में महानायक अमिताभ बच्चन विशेष मेहमान थे। कार्यक्त्रम के दौरान डेविड कैमरन भी मौजूद थे।
पढ़ें: बिग की मदद के रकम कौन लेकर भागा?
10 डाउनिंग स्ट्रीट पर मंगलवार रात आयोजित यह कार्यक्त्रम लीसेस्टर स्थित चैरिटी संस्था सिल्वर स्टार की छठी वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया गया था। 2007 में स्थापित यह संस्था डायबिटीज को लेकर जागरुकता फैलाने का काम करती है। यह पहला मौका नहीं है, जब बिग बी ने धमार्थ संस्था का समर्थन किया है। पिछले साल उनके 70वें जन्मदिन के मौके पर सिल्वर स्टार ने अनोखे तोहफे के रूप में अभिनेता को मुंबई शहर के लिए मोबाइल डायबिटीज यूनिट भेंट की थी। इस यूनिट को अमिताभ नाम दिया गया है जो शहर के सर्वाधिक पिछड़े इलाकों में लोगों को मुफ्त चिकित्सा जांच उपलब्ध कराती है।
बिग बी से जुड़ी सभी खबरों और तस्वीरों के लिए सिर्फ एक क्लिक करें
यह संस्था ब्रिटेन और भारत में 35 हजार लोगों की जांच कर चुकी है। कार्यक्त्रम के दौरान संस्था ने अपनी पांचवीं मोबाइल यूनिट को बर्मिघम और छठी को दिल्ली में शुरू करने की घोषणा की। छठी यूनिट का नाम अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखा जाएगा। इसे अगले साल लांच किया जाएगा। सिल्वर स्टार के संस्थापक और सांसद कीथ वाज ने कहा कि डायबिटीज टाइम बम की तरह है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में करीब 6.2 करोड़ लोग टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित हैं। 2025 तक यह संख्या 10 करोड़ पहुंच सकती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर