विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचतत्‍व में विलीन हुए आदेश श्रीवास्‍तव, अंतिम विदाई देने पहुंचे कई सितारे

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 05 Sep 2015 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 05:53 PM (IST)

मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव पंचतत्‍व में विलीन हो गए। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आदेश श्रीवास्‍तव को अंतिम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। आदेश श्रीवास्तव को अंतिम विदाई देने लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री पहुंची थी। इनमें आदेश के काफी करीबी रहे अमिताभ बच्चन, निर्माता पहलाज निहलानी, सिंगर सोनू निगम, अनिल कपूर और अलका याग्निक शामिल थे।

अब राखी सावंत ने इंद्राणी मुखर्जी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

आदेश श्रीवास्तव का कल देर रात मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में निधन हो गया। 51 वर्षीय आदेश श्रीवास्तव कैंसर से पीडि़त थे। आदेश पिछले 44 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। आदेश की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनकी कीमोथेरेपी बंद कर दी थी। अस्पताल के डॉ. राम नारायण ने बताया कि आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर कैंसर से निधन हुआ।

ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा' के गाने का टीजर रिलीज, देखें वीडियो

आदेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के मौके पर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने कहा कि 'बॉलीवुड ने एक संगीतकार खोया और हमने एक दोस्त।' गौरतलब है कि आदेश ने 'चलते-चलते', 'बाबुल', 'बागबान', 'कभी खुशी-कभी गम', 'राजनीति' और 'देव' जैसी फिल्मों का म्यूजिक कंपोज किया था।

म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का निधन