विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्‍वर्या की फिल्‍म 'जज्‍बा' के गाने का टीजर रिलीज, देखें वीडियो

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 04 Sep 2015 01:17 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 06:10 PM (IST)

पांच साल बाद ऐश्‍वर्या राय, संजय गुप्‍ता की फिल्‍म 'जज्‍बा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पांच साल बाद ऐश्वर्या राय, संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐसे में इस फिल्म खासी चर्चा में है। इसका ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आया है। हाल ही में संजय गुप्ता ने इस फिल्म के एक गाने 'बंदेया' से ऐश्वर्या का फर्स्ट लुक भी जारी किया था। अब इस गाने का टीजर भी रिलीज कर दिया है।

संजय गुप्ता ने ट्वीट कर यह बताया है कि वो यह पूरा गाना सोमवार को रिलीज करेंगे। ऐश्वर्या इससे पहले 2010 में रितिक रोशन के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' में नजर आई थीं। फिल्म 'जज्बा' में ऐश्वर्या के अलावा इरफान खान, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और चंदन रॉय सन्याल जैसे सितारे भी मौजूद हैं।

सलमान ने कपिल शर्मा को दिया तगड़ा झटका, पढ़ें क्या है पूरा मामला

यह फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। ऐश्वर्या के फैंस को जरूर इसके रिलीज होने का इंतजार होगा। वैसे इसका ट्रेलर एक्शन और रोमांच से भरपूर है और दर्शकों में उत्सुकता पैदा करने वाला है। खैर, अब इस फिल्म पर दर्शकों की असल प्रतिक्रिया क्या मिलती है तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।