विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फादर्स डे पर भावुक हुए अमिताभ और सोनाक्षी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 21 Jun 2015 09:11 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2015 09:49 AM (IST)

आज फादर्स डे है और हर कोई अपने पिता के लिए कुछ न कुछ खास करने की कोशिश में है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आज फादर्स डे है और हर कोई अपने पिता के लिए कुछ न कुछ खास करने की कोशिश में है। इस मामले में बॉलीवुड हस्तियां भी पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर फैंस से हर वक्त जुड़े रहने वाले अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को याद किया तो दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा ने भी पापा शत्रुघ्न सिन्हा को फादर्स डे विश किया।

पीएम मोदी ने शिल्पा शेट्टी को भी बुलाया था योग करने, मगर...!

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की। एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन, उनके पिता हरिवंश राय बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में हरिवंश व्हील चेयर पर बैठे हैं और अमिताभ ने व्हील चेयर पकड़ी हुई है। ये तस्वीर आपको भी बेहद भावुक कर देगी। इसके साथ अमिताभ ने एक बेहद गहरी लाइन लिखी है, 'पूत सपूत तो क्यों धन संचय, पूत कपूत तो क्यों धन संचय।'

पूनम पांडे ने सलमान से कर डाली अपनी तुलना

इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें हरिवंश, अमिताभ, अभिषेक और अभिषेक की बेटी आराध्या हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे।'

दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा ने भी फादर्स डे पर पापा शत्रुघ्न के साथ अपना एक स्केच पोस्ट किया, जिसमें वो अपने पापा के गले लगी हुई हैं। सोनाक्षी ने ट्वीट किया, 'मेरे पहले और हमेशा के लिए हीरो शत्रुघ्न सिन्हा को हैप्पी फादर्स डे। लव यू पापा।'

फिल्म निर्माता और एक्टर करण जौहर ने भी फादर्स डे विश करते हुए ट्वीट किया, 'वो अभिव्यक्त नहीं करते। अपनी पत्नी को अहम दर्जा लेने देते हैं, कई बार आपको डराते हैं लेकिन उनका दिल सिर्फ आपके लिए धड़कता है। हैप्पी फादर्स डे।'

जब 'आकिरा' के सेट पर हीरो बन गया ये विलेन