विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब 'आकिरा' के सेट पर हीरो बन गया ये विलेन

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 21 Jun 2015 08:47 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2015 09:06 AM (IST)

जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप आने वाली फिल्म 'आकिरा' में एक विलेन का रोल कर रहे हैं। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप आने वाली फिल्म 'आकिरा' में एक विलेन का रोल कर रहे हैं। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका छोटा सा एक्सिडेंट हो गया। सेट पर गिर जाने की वजह से उन्हें चोट लग गई।

पूनम पांडे ने सलमान से कर डाली अपनी तुलना

लेकिन हैरानी की बात ये है कि घायल होने के बावजूद अनुराग ने शूटिंग जारी रखी। फिल्म में उनके साथ काम कर रही सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और कहा कि चोट भी अनुराग को शूटिंग करने से नहीं रोक पाई।

सोनाक्षी ने ट्वीट किया, 'आज आकिरा के सेट पर विलेन हीरो बन गया। अनुराग कश्यप गिर गए और खुद को घायल कर लिया लेकिन शूट पर लौट आए। हीरो।'

2011 में आई तमिल फिल्म 'मौना गुरू' की रीमेक 'आकिरा' को ए.आर. मुरुगदोस निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अमित साध, राई लक्ष्मी और सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आएंगे।

पीएम मोदी ने शिल्पा शेट्टी को भी बुलाया था योग करने, मगर...!