विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खान ब्रदर्स के साथ वरुण की तकरार..

By Edited By:
Published: Tue, 05 Mar 2013 12:44 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2013 02:51 PM (IST)

एक और बॉलीवुड के एक्टर ने सलमान खान को गलत ठहराया, पर इस बार हम शाहरुख खान की बात नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक और बॉलीवुड के एक्टर ने सलमान खान को गलत ठहराया, पर इस बार हम शाहरुख खान की बात नहीं कर रहे हैं। इस बार शाहरुख से बहुत छोटे उम्र के कलाकार वरुण धवन की बात कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान के भाई सोहेल खान की वरुण से कहासुनी हो गई है।

सूत्रों के अनुसार वरुण और सोहेल ने आपस में अच्छा समय नहीं बिताया। इसका नतीजा यह निकला कि सलमान ने वरुण से कठोरता से बात की, और कहा अपने आचरण में बदलाव लाए। वहीं सोहेल खान भी वरुण को यह कहते दिखे कि आगे से इस तरह का बरताव देखने को न मिलें।

वरुण के पास सिवाए माफी मांगने के कोई चारा भी नहीं था, क्योंकि एक तरफ खान ब्रदर्स और दूसरी तरफ बेचारे अकेले पड़ गए वरुण धवन। सोहेल खान ने यह कहा कि वरुण और मेरे बीच ऐसा कुछ नहीं है। यह सब बेकार की बातें हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर