विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोंकणा और रणवीर में हुई सुलह

By Edited By:
Published: Mon, 24 Jun 2013 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2013 03:38 PM (IST)

मुंबई। अभिनेत्री कोंकणा सेन और उनके पति अभिनेता रणवीर शौरी के बीच सुलह होने की खबर है। पिछले कुछ महीनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री कोंकणा सेन और उनके पति अभिनेता रणवीर शौरी के बीच सुलह होने की खबर है। पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अलगाव होने और तलाक लेने तक की खबरें आ रही थी। दोनों हाल ही में मुंबई के वर्सोवा स्थित एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। दोनों इससे पहले गोरेगांव लिंक रोड स्थित गार्डन एस्टेट में रहते थे।

एक करीबी सूत्र ने बताया कि रणवीर और कोंकणा के बीच कुछ मतभेद थे, जिसे उन्होंने सुलझा लिया है। दोनों ने अपने बेटे हारून के लिए एक साथ रहने का फैसला किया है। दोनों ने हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग भी साथ की है। एक समय था, जब दोनों आपस में बात भी नहीं करते थे, मगर अब दोनों फिर से साथ हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर