विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने छोड़ी 'रॉक ऑन 2'

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 20 Dec 2014 10:49 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 11:44 AM (IST)

खबरें आईं थी कि आलिया भट्ट फराहन अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन' की सीक्वल में नज़र आएंगी और फिल्म में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। खबरें आईं थी कि आलिया भट्ट फराहन अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन' की सीक्वल में नज़र आएंगी और फिल्म में अपने गाने खुद गाएंगी। फिल्म के म्यूजिक कंपोजर शंकर-अहसान-लॉय आलिया की आवाज रिकॉर्ड करने के लिए बेहद उत्साहित भी थे। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि आलिया को ये फिल्म छोड़नी पड़ी है क्योंकि वो फरवरी से अभिषेक चौबे की फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं।

अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिल्म करेंगी करीना?

अभिषेक उत्तर भारत में फैले ड्रग के इस्तेमाल पर आधारित फिल्म 'उड़ता पंजाब' बनाने जा रहे हैं जिसमें आलिया मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म में भी आलिया शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।

एक सूत्र ने कहा, 'आलिया ने रॉक ऑन के निर्माताओं से कहा कि वो उनकी फिल्म नहीं कर पाएंगी और उन्होंने नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल तीन देशों में ऑडिशन चल रहे हैं।'

अभिषेक चौबे ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां आलिया और शाहिद को साइन किया गया है। हम फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।'

..ये अभिनेत्री 'रईस' में किंग खान के साथ करेंगी रोमांस!

उन्होंने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा,'फिल्म आज से एक साल बाद रिलीज होगी, तो बेहतर होगा कि मैं इस बारे में बात न करूं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि ये फिल्म ड्रग्स पर आधारित है।'

एक तरफ जहां आलिया ने डेट्स की कमी के चलते 'रॉक ऑन' छोड़ दी है, वहीं दूसरी तरफ फरहान ने इस फिल्म में काम करने के लिए शाहरुख खान की रईस फिल्म को हाथ से जाने दिया।

पढ़ेंः मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अब नहीं होगा बिकनी राउंड