विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर से गुनगुनाएंगी आलिया भट्ट

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 04 Dec 2014 10:27 AM (IST)Updated: Thu, 04 Dec 2014 11:00 AM (IST)

आलिया भट्ट को 'रॉक ऑन 2' में साइन किया गया है। 'हाईवे' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' के गानों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भट्ट को 'रॉक ऑन 2' में साइन किया गया है। 'हाइवे' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' के गानों में अपनी आवाज दे चुकी आलिया इस फिल्म में अपने ज्यादातर गाने खुद गाएंगी।

फिल्म निर्माता पहले से चाहते थे कि फिल्म के मुख्य कलाकार अपने गाने खुद गुनगुनाएं इसलिए आलिया मुख्य किरदार में फिट बैठती हैं। सूत्र ने कहा, 'इस फिल्म को पहली फिल्म से भी बड़ा बनाया जाएगा। पार्ट 2 में भी काम कर रहे शंकर-अहसान-लॉय कुछ नया और अनोखा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वो आलिया के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।'

अहसान नूरानी ने इस बात को माना कि वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब आलिया उनकी धुन पर गाएंगी। उन्होंने कहा, 'वो एक शानदार सिंगर हैं और पहले गाए उनके गानों से ये साबित भी होता है। वो इन गानों को शानदार तरीके से गाएंगी, जैसे फरहान ने गाए थे। रॉक ऑन 2 हमारे लिए बेहद उत्साहजनक प्रोजेक्ट है।'

अहसान ने आगे बताया, 'अभी तक हमने सिर्फ शुरुआती मुलाकात की है। अगले हफ्ते से प्री-प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।' फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी जिसका निर्देशन शुजात सौदागर करेंगे।

पढ़ेंः करण ने इम्तियाज से की थी आलिया की सिफारिश!

पढ़ेंः अब इनके साथ रोमांस करेंगी आलिया भट्ट!