विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इनके साथ रोमांस करेंगी आलिया भट्ट!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 01 Dec 2014 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 01 Dec 2014 08:44 AM (IST)

सुनने में आ रहा है कि आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर नज़र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आ रहा है कि आलिया भट्ट और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर नज़र आएगी।

खबरों की मानें तो पिछले दिनों 'फाइंडिंग फैनी' जैसी अनोखी फिल्म लाने वाले निर्देशक होमी अदजानिया ने आलिया और सुशांत को अपनी अगली फिल्म में साइन किया है।ये फिल्म दो दशकों की प्रेम कहानी पर आधारित बताई जा रही है।

सुशांत आजकल दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'ब्योमकेश बक्शी' में व्यस्त हैं जबकि आलिया ने हाल ही में शाहिद कूपर के साथ फिल्म 'शानदार' की शूटिंग खत्म की है। अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके ये दो कलाकार जब बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे तो बेशक दर्शकों को कुछ नया और अनोखा ही देखने को मिलेगा।

पढ़ेंः करण ने इम्तियाज से की थी आलिया की सिफारिश!

पढ़ेंः आलिया भट्ट के फैंस के लिए बुरी खबर!