विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भी हुईं कंगना की दीवानी, ट्वीट कर की तारीफ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 27 May 2015 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 06:46 PM (IST)

वाकई में कंगना रनोट बॉलीवुड की 'क्‍वीन' बन गई हैं। सभी उनकी तारीफों के पूल बांधने लगे हैं। 'तनु वेड्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वाकई में कंगना रनोट बॉलीवुड की 'क्वीन' बन गई हैं। सभी उनकी तारीफों के पूल बांधने लगे हैं। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बाद तो उनकी फैंस लिस्ट में अच्छा-खासा इजाफा हो गया है। बॉलीवुड के कई जानेमाने सितारे भी शामिल हो गए हैं। यहां तक कि बॉलीवुड की कई टॉप हीरोइनें भी उनकी कायल हो गई हैं।

वरुण ने परफॉर्मेंस के दौरान की ये हरकत, श्रद्धा को आया गुस्सा!

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब आलिया भट्ट ने भी कंगना रनोट की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' को देखने के बाद उनकी तारीफ में एक धमाकेदार ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि इस फिल्म में कंगना अच्छी लगीं। साथ ही नारी शक्ति को सलाम किया। ये रहा उनका पूरा ट्वीट।

वाकई में कंगना रनोट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही हैं। समीक्षक से लेकर आलोचकों तक ने इस फिल्म को जमकर सराहा है और इस फिल्म के साथ ही कंगना रनोट ने साबित कर दिया है कि वह ही बॉलीवुड की असल क्वीन हैं। खैर, आलिया भट्ट भी जल्द डायरेक्टर अभिषेक चौबे की अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर भी हैं।

तापसी पन्नू अब खाकी की वर्दी पहनने को हैं तैयार